देश में सोने की कीमत में गिरावट बरकरार है। 13 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में भाव 139790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना नीचे आया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2200 रुपये फिसला। कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,880.93 डॉलर प्रति औंस पर है।
इस साल धनतेरस पर देश भर में सोने का कुल कारोबार करीब 60,000 करोड़ रुपये रहने का शुरुआती अनुमान है। बिक्री के मूल्य में सालाना आधार पर 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी रहने का अनुमान है। धनतेरस वाले दिन 6 नवंबर को भी दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2,500 रुपये टूटा था।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 128340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 128140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 139790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 139790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 128140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 128140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है। 13 नवंबर की सुबह चांदी 199900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 50.12 डॉलर प्रति औंस है।