देश में सोने की कीमत में गिरावट बरकरार है। 13 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में भाव 139790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना नीचे आया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2200 रुपये फिसला। कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,880.93 डॉलर प्रति औंस पर है।
