Gold Price Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, 5 दिन बाद कीमतों में गिरावट; ये हैं लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today in India: अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 123750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 113540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल, दोनों फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Oct 11, 2025 पर 8:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली के साथ-साथ देश के अन्य शहरों में भी सोने की कीमतें टूटी हैं।

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में पिछले 5 दिनों से जारी तेजी थम गई है। 11 अक्टूबर को भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का दाम कम होकर 123850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट गोल्ड का दाम भी गिरा है। आइए जानते हैं देश के 10 बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट...

दिल्ली में कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 123850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 113540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 113390 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 123700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 123850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 113540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 113440 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 123750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 113390 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 123700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Home Loan: होम लोन का बैलेंस दूसरे बैंक में ट्रांसफर कराना कितना फायदेमंद?

चांदी में तेजी

सोने से उलट चांदी की कीमतें चढ़ी हैं। 11 अक्टूबर को चांदी का रिटेल भाव बढ़कर 1,74,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 10 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर में डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 2,225 रुपये या 1.52 प्रतिशत बढ़कर 1,48,549 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।