Gold Price Today: गांधी जयंती पर सोना चढ़ा, दिल्ली में ₹137900 पर पहुंचा 22 कैरेट

Gold Price Today: इस सप्ताह सोने की कीमत में 2,800 रुपये या लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। HSBC ने 2026 और 2027 के लिए सोने की औसत कीमत का अनुमान घटाकर क्रमशः 4,490 डॉलर प्रति औंस और 4,825 डॉलर प्रति औंस कर दिया है

अपडेटेड Oct 02, 2026 पर 1:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,165.29 डॉलर प्रति औंस पर है।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर देश में सोने की कीमत में तेजी है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 150450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 150280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 500 रुपये बढ़ी। इस सप्ताह सोने की कीमत में 2,800 रुपये या लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,188.28 डॉलर प्रति औंस पर है। इस सप्ताह अब तक इसकी वैश्विक कीमत 2 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आई है। एक दिन पहले सोने का वैश्विक भाव 4,165.29 डॉलर प्रति औंस पर था। ​अमेरिका में महंगाई के आंकड़े कमजोर रहे हैं। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से अक्टूबर में बेंचमार्क ब्याज दरें बढ़ाए जाने की उम्मीदें घटीं और वैश्विक बाजार में सोने में तेजी आई। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 150450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 137750 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 150280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 150280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 137750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 137900 150450
मुंबई 137750 150280
अहमदाबाद 137800 150350
चेन्नई 137750 150280
कोलकाता 137750 150280
हैदराबाद 137750 150280
जयपुर 137900 150450
भोपाल 137800 150350
लखनऊ 137900 150450
चंडीगढ़ 137900 150450

Bank Holiday: आज शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

रॉयटर्स के मुताबिक, HSBC ने 2026 और 2027 के लिए सोने की औसत कीमत का अनुमान घटाकर क्रमशः 4,490 डॉलर प्रति औंस और 4,825 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। बैंक का कहना है कि सोने की कीमत पर निकट भविष्य में और दबाव पड़ सकता है। HSBC को उम्मीद है कि कीमतें गिरने पर, खासकर 4,000 डॉलर के आसपास या उससे नीचे जाने पर, केंद्रीय बैंक फिर से सोना खरीदना शुरू कर देंगे।

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो 2 अक्टूबर को इसकी कीमत 235000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 61.26 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।