Get App

Gold Price Today: गांधी जयंती पर सोना चढ़ा, दिल्ली में ₹137900 पर पहुंचा 22 कैरेट

Gold Price Today: इस सप्ताह सोने की कीमत में 2,800 रुपये या लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। HSBC ने 2026 और 2027 के लिए सोने की औसत कीमत का अनुमान घटाकर क्रमशः 4,490 डॉलर प्रति औंस और 4,825 डॉलर प्रति औंस कर दिया है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 1:04 PM
Gold Price Today: गांधी जयंती पर सोना चढ़ा, दिल्ली में ₹137900 पर पहुंचा 22 कैरेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,165.29 डॉलर प्रति औंस पर है।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर देश में सोने की कीमत में तेजी है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 150450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 150280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 500 रुपये बढ़ी। इस सप्ताह सोने की कीमत में 2,800 रुपये या लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,188.28 डॉलर प्रति औंस पर है। इस सप्ताह अब तक इसकी वैश्विक कीमत 2 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आई है। एक दिन पहले सोने का वैश्विक भाव 4,165.29 डॉलर प्रति औंस पर था। ​अमेरिका में महंगाई के आंकड़े कमजोर रहे हैं। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से अक्टूबर में बेंचमार्क ब्याज दरें बढ़ाए जाने की उम्मीदें घटीं और वैश्विक बाजार में सोने में तेजी आई। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 150450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें