देश में सोने की कीमत में छाई गिरावट थम गई है। 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर अलग-अलग शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव चढ़ा है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 148200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भाव 148050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये चढ़ी। त्योहारी मांग बढ़ने और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला। दिवाली से पहले खुदरा मांग और मजबूत होने की उम्मीद है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,126.84 डॉलर प्रति औंस पर है। निवेशक अगले हफ्ते आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले का इंतजार कर रहे हैं। फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग 27-28 अक्टूबर को है। सितंबर में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने अपनी बेंचमार्क ओवरनाइट ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद ये 3.75%-4.00% की रेंज में आ गईं।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 148200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 135860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 135710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 148050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 148050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 135710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 148050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 135710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी में गिरावट दिख रही है। 20 अक्टूबर की सुबह चांदी 229900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 56.69 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।