Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में ₹130840 पर आया 22 कैरेट

Gold Price Today: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 7:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड 5080 रुपये तक और 22 कैरेट गोल्ड 4650 रुपये तक सस्ता हुआ।

देश में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट है। 26 अक्टूबर की सुबह कई शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव लुढ़का है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भाव 142570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड 5080 रुपये तक और 22 कैरेट गोल्ड 4650 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,024.37 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 142720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 130840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 142570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 130690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 130690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 130840 142720
मुंबई 130690 142570
अहमदाबाद 130740 142620
चेन्नई 130690 142570
कोलकाता 130690 142570
हैदराबाद 130690 142570
जयपुर 130840 142720
भोपाल 130740 142620
लखनऊ 130840 142720
चंडीगढ़ 130840 142720

सितंबर में सोने का आयात घटा

भारत में सोने के आयात में​ सितंबर में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई। बीते महीने सोने का आयात 81.27 प्रतिशत घटकर 1.8 अरब डॉलर का रह गया। इसी तरह, चांदी का आयात भी लगातार दूसरे महीने घटा और सितंबर में 49.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.50 करोड़ डॉलर रह गया। अप्रैल-सितंबर 2026 अवधि के दौरान देश में सोने का आयात 27.32 प्रतिशत घटकर 19.27 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस अवधि में चांदी का आयात 25.17 प्रतिशत गिरकर 2.4 अरब डॉलर रह गया।

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट है। 26 अक्टूबर की सुबह चांदी 219900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते सप्ताह चांदी 10000 रुपये सस्ती हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 53.83 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।