देश में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट है। 26 अक्टूबर की सुबह कई शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव लुढ़का है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भाव 142570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड 5080 रुपये तक और 22 कैरेट गोल्ड 4650 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,024.37 डॉलर प्रति औंस पर है।
