देश में सोने की कीमत में गिरावट का रुख बरकरार है। 14 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 160830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई में कीमत 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,000 रुपये या 1.21 प्रतिशत गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका कारण डॉलर का मजबूत होना और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता है।
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो गया है। इसके चलते केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,088 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 160830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 147290 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी लगातार सस्ती हो रही है। 14 मार्च की सुबह कीमत 279800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 11,000 रुपये या 3.97 प्रतिशत गिरकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 83.14 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।