गणेश चतुर्थी से पहले आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 11 सितंबर को देश में सोने की कीमत में तेजी है। ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों की कीमत बढ़ी है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 155670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 155520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 3 सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और कीमत 600 रुपये बढ़ी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,340.71 डॉलर प्रति औंस पर है।
