Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक फिसला भाव

Gold Price Today: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Sep 28, 2026 पर 7:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीते एक सप्ताह में अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत 3160 रुपये तक ​लुढ़की।

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट दिख रही है। 28 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 152820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दूसरे शहरों में भी भाव नीचे आया है। बीते एक सप्ताह में अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3160 रुपये तक ​लुढ़की। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 2900 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,282.98 डॉलर प्रति औंस पर है। ​एक सप्ताह में सोने का वैश्विक भाव 2.1 प्रतिशत कमजोर हुआ।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 152720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 140090 152820
मुंबई 139940 152670
अहमदाबाद 139990 152720
चेन्नई 139940 152670
कोलकाता 139940 152670
हैदराबाद 139940 152670
जयपुर 140090 152820
भोपाल 139990 152720
लखनऊ 140090 152820
चंडीगढ़ 140090 152820

पैसों की जरूरत होने पर FD तोड़ें या FD पर लोन लें? समझिए पूरा कैलकुलेशन

सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। जेफरीज के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड का मानना है कि सोने का भाव बढ़कर 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में गिरावट लगातार बनी हुई है। 28 सितंबर की सुबह चांदी लुढ़ककर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बीते एक सप्ताह में चांदी का भाव 10000 रुपये गिरा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.26 डॉलर प्रति औंस है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।