Get App

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक फिसला भाव

Gold Price Today: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 7:35 AM
Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक फिसला भाव
बीते एक सप्ताह में अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत 3160 रुपये तक ​लुढ़की।

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट दिख रही है। 28 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 152820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दूसरे शहरों में भी भाव नीचे आया है। बीते एक सप्ताह में अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3160 रुपये तक ​लुढ़की। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 2900 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,282.98 डॉलर प्रति औंस पर है। ​एक सप्ताह में सोने का वैश्विक भाव 2.1 प्रतिशत कमजोर हुआ।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें