Gold Rate Today In India: लगातार दो दिनों की तेजी के बाद जियोपॉलिटिकल टेंशन में एक बार फिर उछाल के बीच आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन दो दिनों में राजधानी दिल्ली में दो 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2620 और 22 कैरट वाला ₹2400 ऊपर चढ़ा। इससे पहले लगातार तीन दिनों में 23-25 जून तक 10 ग्राम 24 कैरट गोल्ड ₹6650 और 22 कैरट वाला ₹6100 सस्ता हुआ था। अब आज यह न तो सस्ता हुआ और न ही महंगा। गोल्ड के साथ-साथ अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड सुस्त बने रहने के चलते लगातार दूसरे दिन इसकी चमक में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश के चार बड़े महानगरों-दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सबसे महंगा सोना चेन्नई में ही बिक रही है। बाकी तीन महानगरों में मुंबई और कोलकाता भी भाव समान हैं तो राजधानी दिल्ली में भाव यहां से ज्यादा हैं। अब आइए जानते हैं कि देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है-
लगातार दूसरे दिन स्थिर चांदी
चांदी की बात करें तो एक दिन की गिरावट और एक दिन के उछाल के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 26 जून को एक किलो चांदी ₹5 हजार महंगी हुई थी तो उससे भी एक दिन पहले यह₹10 हजार सस्ती हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹2,40,000 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,45,000 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।