Get App

Gold Price Today: दो दिनों तक चमकने के बाद ठहरा सोना, चांदी का भी ब्रेक, शॉपिंग पर निकलने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज रविवार के दिन फिलहाल कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इससे पहले लगातार दो दिनों तक गोल्ड की चमक बढ़ी थी तो चांदी भी एक दिन महंगी हुई थी और एक दिन सस्ती। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 28, 2026 पर 7:43 AM
Gold Price Today: दो दिनों तक चमकने के बाद ठहरा सोना, चांदी का भी ब्रेक, शॉपिंग पर निकलने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate Today In India: सोने-चांदी की चमक में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today In India: लगातार दो दिनों की तेजी के बाद जियोपॉलिटिकल टेंशन में एक बार फिर उछाल के बीच आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन दो दिनों में राजधानी दिल्ली में दो 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2620 और 22 कैरट वाला ₹2400 ऊपर चढ़ा। इससे पहले लगातार तीन दिनों में 23-25 जून तक 10 ग्राम 24 कैरट गोल्ड ₹6650 और 22 कैरट वाला ₹6100 सस्ता हुआ था। अब आज यह न तो सस्ता हुआ और न ही महंगा। गोल्ड के साथ-साथ अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड सुस्त बने रहने के चलते लगातार दूसरे दिन इसकी चमक में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के चार बड़े महानगरों-दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सबसे महंगा सोना चेन्नई में ही बिक रही है। बाकी तीन महानगरों में मुंबई और कोलकाता भी भाव समान हैं तो राजधानी दिल्ली में भाव यहां से ज्यादा हैं। अब आइए जानते हैं कि देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है-

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,44,100 ₹1,32,100 ₹1,08,110
मुंबई ₹1,43,950 ₹1,31,950 ₹1,07,960
कोलकाता ₹1,43,950 ₹1,31,950 ₹1,07,960
चेन्नई ₹1,45,860 ₹1,33,700 ₹1,11,450
बेंगलुरु ₹1,43,950 ₹1,31,950 ₹1,07,960
हैदराबाद ₹1,43,950 ₹1,31,950 ₹1,07,960
लखनऊ ₹1,44,100 ₹1,32,100 ₹1,08,110
पटना ₹1,44,000 ₹1,32,000 ₹1,08,010
जयपुर ₹1,44,100 ₹1,32,100 ₹1,08,110
अहमदाबाद ₹1,44,000 ₹1,32,000 ₹1,08,010

लगातार दूसरे दिन स्थिर चांदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें