Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 750 रुपये मजबूत हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 760 रुपये बढ़ा है। वर्तमान कीमत की बात करें तो 4 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 135970 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। मुंबई में कीमत 135820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4392.94 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 135970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 124650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 124500 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 135820 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 135820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 124500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमतें साल 2025 के दौरान 73.45 प्रतिशत मजबूत हुई हैं। 2026 में इनमें और तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। शॉर्ट टर्म में अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में रहने की संभावना जताई जा रही है।
चांदी में भी वीकली बेसिस पर तेजी है। एक सप्ताह में भाव 3100 रुपये चढ़ा है। 4 जनवरी को चांदी की कीमत 241000 रुपये प्रति किलोग्राम है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 74.52 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और लगभग 164 प्रतिशत मजबूत हुई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी के निर्यात पर चीन के नए नियंत्रण से वैश्विक आपूर्ति पर असर पड़ने का अनुमान है।