देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट जारी है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3000 रुपये तक फिसली है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2750 रुपये तक नीचे आया है। आज 21 जून को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 146230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। शुक्रवार, 19 जून को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,840 रुपये टूटकर 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
मुख्य रूप से डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा। डॉलर सूचकांक एक साल के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,148.45 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 146230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 133900 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 146080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 148370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 146080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 133900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर गिरावट बनी हुई है। एक सप्ताह में भाव 10000 रुपये नीचे आया है। 21 जून की सुबह चांदी की कीमत 250000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 64.73 डॉलर प्रति औंस है।