Get App

Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹3000 तक हुआ सस्ता, चांदी ₹10000 लुढ़की

Gold Price Today: सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 146230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134050 रुपये प्रति 10 ग्राम है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 21, 2026 पर 7:39 AM
Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹3000 तक हुआ सस्ता, चांदी ₹10000 लुढ़की
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,148.45 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट जारी है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3000 रुपये तक ​फिसली है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2750 रुपये तक नीचे आया है। आज 21 जून को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 146230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। शुक्रवार, 19 जून को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,840 रुपये टूटकर 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

मुख्य रूप से डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा। डॉलर सूचकांक एक साल के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,148.45 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 146230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें