सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 18 मई की सुबह देश के ज्यादातर शहरों में सोना नीचे आया है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 157070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड के भाव में 6540 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड के भाव में 6470 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
डॉलर के मजबूत होने से सोने का भाव फिसला है। इसके अलावा अमेरिका-ईरान के बीच सुलह न हो पाने और महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर कोई सकारात्मक संकेत न होने से महंगाई बढ़ने का डर और बढ़ गया है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई में रुकावट महंगाई बढ़ने का कारण बनेगी। ऐसे में निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।
महंगाई बढ़ने को लेकर लगातार चिंताजनक होते जा रहे हालात केंद्रीय बैंकों को प्रमुख ब्याज दरों को लंबे वक्त तक ऊंचे स्तर पर रखने के लिए मजबूर कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरकर 4,488.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। रॉयटर्स के मुताबिक, यह इसका 30 मार्च 2026 के बाद का सबसे निचला स्तर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 143850 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156920 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 160910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 156920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 18 मई की सुबह चांदी का भाव 279900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। बीते सप्ताह यह 5000 रुपये महंगी हुई। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी फिसलकर 74.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।