Get App

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना फिसला, दिल्ली में ₹143990 पर आ गया 22 कैरेट; चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 143850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। चेन्नई में 22 कैरेट का भाव 147500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मौजूदा हालातों को देखते हुए निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 18, 2026 पर 8:01 AM
Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना फिसला, दिल्ली में ₹143990 पर आ गया 22 कैरेट; चेक करें लेटेस्ट रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरकर 4,488.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 18 मई की सुबह देश के ज्यादातर शहरों में सोना नीचे आया है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 157070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड के भाव में 6540 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड के भाव में 6470 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

डॉलर के मजबूत होने से सोने का भाव फिसला है। इसके अलावा अमेरिका-ईरान के बीच सुलह न हो पाने और महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर कोई सकारात्मक संकेत न होने से महंगाई बढ़ने का डर और बढ़ गया है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई में रुकावट महंगाई बढ़ने का कारण बनेगी। ऐसे में निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

महंगाई बढ़ने को लेकर लगातार चिंताजनक होते जा रहे हालात केंद्रीय बैंकों को प्रमुख ब्याज दरों को लंबे वक्त तक ऊंचे स्तर पर रखने के लिए मजबूर कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरकर 4,488.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। रॉयटर्स के मुताबिक, यह इसका 30 मार्च 2026 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें