देश में सोने की कीमत में गिरावट और बढ़ गई है। सभी प्रमुख शहरों में भाव नीचे आया है। 30 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 150580 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 150430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,500 रुपये या एक प्रतिशत गिरकर 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,573.75 डॉलर प्रति औंस पर है।
मुनाफावसूली, कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी और मजबूत डॉलर के कारण सोने-चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है। कच्चे तेल की कीमत फिर बढ़ने से महंगाई बढ़ने का जोखिम पैदा हो गया है। इसी वजह से अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दरों में कोई बदलाव न करते हुए इन्हें स्थिर छोड़ दिया है। अप्रैल की मीटिंग में बेंचमार्क ओवरनाइड इंट्रेस्ट रेट को लगातार तीसरी बार जस का तस 3.50%-3.75% प्रतिशत की रेंज में रखा गया। तेल की कीमत बढ़ने के पीछे कारण पश्चिम एशिया में जारी तनाव है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 150580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 137890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 150430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 152180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 137890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। 30 अप्रैल की सुबह भाव गिरकर 254900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 2,44,500 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 72.99 डॉलर प्रति औंस पर है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।