देश में सोने की कीमत में तेजी का आलम बना हुआ है। 9 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 153980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 153830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 3,200 रुपये यानि 2.09 प्रतिशत बढ़कर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम हो सकने की संभावना सराफा की कीमतों में तेजी की अहम वजह है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव वर्तमान में 4,803.33 डॉलर प्रति औंस है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 153980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141010 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 153830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154920 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 153830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी है। 9 अप्रैल की सुबह भाव बढ़कर 260100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 11,000 रुपये यानि लगभग 5 प्रतिशत बढ़कर 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 77.33 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।