Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन फिसला गोल्ड, चेक करें दिल्ली से पटना तक 24 से 18 कैरट का लेटेस्ट भाव

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी हुई है तो चांदी भी लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज सस्ती हुई है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 7:32 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है तो चांदी भी आज फिसली है।

Gold Rate Today In India: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ा और इसने सुलह की उम्मीदें फीकी की तो गोल्ड पर दबाव पड़ा। लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। इंडस्ट्रीज की तरफ से डिमांड को लेकर अनिश्चितता के चलते चांदी पर दबाव बना तो इसकी भी चमक आज कम हो गई। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज 2 जून को गोल्ड की चमक कम हुई है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹810 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹760 सस्ता हुआ है। इससे पहले 31 मई को इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज दिल्ली में यह सस्ती हुई है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,56,360 ₹1,43,340 ₹1,17,310
मुंबई ₹1,56,210 ₹1,43,190 ₹1,17,160
कोलकाता ₹1,56,210 ₹1,43,190 ₹1,17,160
चेन्नई ₹1,58,170 ₹1,44,990 ₹1,21,790
बेंगलुरु ₹1,56,210 ₹1,43,190 ₹1,17,160
हैदराबाद ₹1,56,210 ₹1,43,190 ₹1,17,160
लखनऊ ₹1,56,360 ₹1,43,340 ₹1,17,310
पटना ₹1,56,260 ₹1,43,240 ₹1,17,210
जयपुर ₹1,56,360 ₹1,43,340 ₹1,17,310
अहमदाबाद ₹1,56,260 ₹1,43,240 ₹1,17,210


लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। तीन दिनों की स्थिरता से पहले 29 मई को चांदी के भाव प्रति किलो ₹5,000 ऊपर चढ़े थे। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,79,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,89,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।