Gold Rate Today In India: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ा और इसने सुलह की उम्मीदें फीकी की तो गोल्ड पर दबाव पड़ा। लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। इंडस्ट्रीज की तरफ से डिमांड को लेकर अनिश्चितता के चलते चांदी पर दबाव बना तो इसकी भी चमक आज कम हो गई। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज 2 जून को गोल्ड की चमक कम हुई है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹810 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹760 सस्ता हुआ है। इससे पहले 31 मई को इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज दिल्ली में यह सस्ती हुई है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं।
