Get App

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन गोल्ड सस्ता, तीन दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी भी, चेक करें लेटेस्ट भाव

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है तो चांदी भी आज सस्ती हुई है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 12, 2026 पर 7:42 AM
Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन गोल्ड सस्ता, तीन दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी भी, चेक करें लेटेस्ट भाव
Gold-Silver Rate Today In India: आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है तो चांदी भी आज लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद टूट गई।

Gold Rate Today In India: ईरान और अमेरिका के बीच शांति को लेकर सहमति नहीं बनने के चलते गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। साथ ही अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी इस पर दबाव बनाया है। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच तनाव ने सप्लाई चेन से जुड़ी चिंताएं बढ़ाई तो कच्चा तेल  उबल पड़ा और इसने भी गोल्ड की चमक फीकी की है। आज 12 मई को गोल्ड की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹230 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹210 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। अब चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद दिल्ली में आज यह सस्ती हुई है और इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली  ₹1,52,270  ₹1,39,590  ₹1,14,240
मुंबई  ₹1,52,120  ₹1,39,440  ₹1,14,090
कोलकाता  ₹1,52,120  ₹1,39,440  ₹1,14,090
चेन्नई  ₹1,53,810  ₹1,40,990  ₹1,17,690
बेंगलुरु  ₹1,52,120  ₹1,39,440  ₹1,14,090
हैदराबाद  ₹1,52,120  ₹1,39,440  ₹1,14,090
लखनऊ  ₹1,52,270  ₹1,39,590  ₹1,14,140
पटना   ₹1,52,170  ₹1,39,490  ₹1,14,240
जयपुर ₹1,52,270 ₹1,39,590 ₹1,14,140
अहमदाबाद ₹1,52,170 ₹1,39,490 ₹1,14,240

तीन दिनों की स्थिरता के फिसली चांदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें