Gold Rate Today In India: अक्षय तृतीया को स्थिर रहने के बाद आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड दो दिनों में ₹500 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹460 सस्ता हुआ सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो दोनों के भाव प्रति दस ग्राम 24 कैरट और 22 कैरट गोल्ड ₹10 कम हुए हैं। अब चांदी की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद दिल्ली में यह सस्ती हुई है और प्रति किग्रा इसका भाव ₹100 गिरा है।
