Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन फिसला गोल्ड, दिल्ली से लेकर पटना तक अब बिक रहा इस भाव पर

Gold Rate Today: सोने की चमक आज लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी तो चांदी भी लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज नीचे आई। जानिए कि इनके भाव में इस दबाव की वजह क्या है और चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

अपडेटेड Jun 30, 2026 पर 7:39 AM
Gold-Silver Rate Today In India: आज सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ी है।

Gold Rate Today In India: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस साल ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत और डॉलर की मजबूती ने गोल्ड जैसी ब्याज नहीं देने वाले एसेट की चमक फीकी की है। एक दिन की स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड सस्ता हुआ है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2030 और 22 कैरट वाला ₹1860 सस्ता हुआ है। एक दिन की स्थिरता से पहले दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2620 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹2400 महंगा हुआ था। अब आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरट और 22 कैरट वाला गोल्ड फिलहाल ₹10 सस्ता हुआ है।

चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रीज की तरफ से डिमांड में सुस्ती ने इस पर भी दबाव डाला है और चमक फीकी की है। लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव


देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली  ₹1,42,070  ₹1,30,240  ₹1,06,590
मुंबई  ₹1,41,920  ₹1,30,090  ₹1,06,440
कोलकाता  ₹1,41,920  ₹1,30,090  ₹1,06,440
चेन्नई  ₹1,45,080  ₹1,32,990  ₹1,11,240
बेंगलुरू  ₹1,41,920  ₹1,30,090  ₹1,06,440
हैदराबाद  ₹1,41,920  ₹1,30,090  ₹1,06,440
लखनऊ  ₹1,42,070  ₹1,30,240  ₹1,06,590
पटना   ₹1,41,970  ₹1,30,140  ₹1,06,490
जयपुर ₹1,42,070 ₹1,30,240 ₹1,06,590
अहमदाबाद ₹1,41,970 ₹1,30,140 ₹1,06,490

तीन दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। इससे पहले लगातार तीन दिनों की स्थिरता से पहले 26 जून को एक किलो चांदी ₹5 हजार महंगी हुई थी और 25 जून को ₹10 हजार सस्ती हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 ऊपर सस्ती होकर ₹2,39,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,44,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।