Get App

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन फिसला गोल्ड, दिल्ली से लेकर पटना तक अब बिक रहा इस भाव पर

Gold Rate Today: सोने की चमक आज लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी तो चांदी भी लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज नीचे आई। जानिए कि इनके भाव में इस दबाव की वजह क्या है और चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 30, 2026 पर 7:39 AM
Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन फिसला गोल्ड, दिल्ली से लेकर पटना तक अब बिक रहा इस भाव पर
Gold-Silver Rate Today In India: आज सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ी है।

Gold Rate Today In India: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस साल ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत और डॉलर की मजबूती ने गोल्ड जैसी ब्याज नहीं देने वाले एसेट की चमक फीकी की है। एक दिन की स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड सस्ता हुआ है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2030 और 22 कैरट वाला ₹1860 सस्ता हुआ है। एक दिन की स्थिरता से पहले दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2620 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹2400 महंगा हुआ था। अब आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरट और 22 कैरट वाला गोल्ड फिलहाल ₹10 सस्ता हुआ है।

चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रीज की तरफ से डिमांड में सुस्ती ने इस पर भी दबाव डाला है और चमक फीकी की है। लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

सब समाचार

+ और भी पढ़ें