Gold Rate Today In India: सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। आज लगातार दूसरे दिन इनके भाव ऊपर चढ़े हैं। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन उछले हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1480 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1360 बढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 महंगी हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹5100 बढ़े हैं। इससे पहले एक दिन चांदी स्थिर थी और उससे एक दिन पहले चांदी के भाव ₹6000 कम हुए थे और उससे भी पहले लगातार चार दिनों में एक किलो चांदी ₹13000 महंगी हुई थी। अब आज 16 दिसंबर की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी ₹2,03,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 बढ़े हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹2,15,100 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।
घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में इस साल अब तक 65% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां और रुपये-डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 में सोने की कीमत 5 से 16% चढ़ सकती है।