Gold Price Today: साल 2025 के अंतिम दिनों में भारतीय सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल मची हुई है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार रॉकेट की तरह बढ़ रही सोने की कीमतों पर आज थोड़ी लगाम लगती दिख रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ(IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब 500 रुपये टूटकर 1,41,800 रुपये (सभी टैक्स सहित) पर आ गया है। इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमतों में आई करीब 1.54% की कमी है, जहां सोना 4,462 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शुद्धता के आधार पर आज का भाव (IBJA के अनुसार)
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी मंगलवार सुबह के आधिकारिक रेट:
देश के बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 127790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमत
वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 127640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 139240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी में रिकॉर्ड तेजी के बाद नरमी
चांदी की कीमतों ने इस हफ्ते निवेशकों को खूब चौंकाया है। सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची। हालांकि आज इसमें कुछ गिरावट देखी गई। IBJA के अनुसार मंगलवार सुबह दाम गिरकर 2,35,440 रुपये प्रति किलो पर आ गए। गुडरिटर्न्स के मुताबिक कुछ जगहों पर चांदी की रिटेल कीमतें 2,57,900 रुपये प्रति किलो तक भी कोट की जा रही हैं।