Gold Price Today: साल 2025 के अंतिम दिनों में भारतीय सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल मची हुई है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार रॉकेट की तरह बढ़ रही सोने की कीमतों पर आज थोड़ी लगाम लगती दिख रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ(IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब 500 रुपये टूटकर 1,41,800 रुपये (सभी टैक्स सहित) पर आ गया है। इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमतों में आई करीब 1.54% की कमी है, जहां सोना 4,462 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
