Gold Price Today: देश के इस शहर में 18 कैरट गोल्ड ₹1 लाख के पार, चेक करें 10 बड़े सिटीज में लेटेस्ट भाव

Gold-Silver Rate Today: घरेलू मार्केट में आज सोना महंगा हुआ है तो चांदी सस्ती। गोल्ड की बात करें तो देश के 10 अहम शहरों में एक शहर ऐसा है, जहां 18 कैरट शुद्धता वाला गोल्ड तो प्रति दस ग्राम ₹1 लाख के पार चला गया है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर गोल्ड की बिक्री हो रही है

अपडेटेड Dec 09, 2025 पर 7:38 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड उछला तो सिल्वर की चमक फीकी पड़ी है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today In India: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक से पहले गोल्ड और सिल्वर के भाव में उठा-पटक दिख रही है। गोल्ड की बात करें तो आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन ऊपर चढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹280 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹250 ऊपर चढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। तीन दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹1100 सस्ती हुई है।

अमेरिकी फेड के बैठक की बात करें तो इसकी बैठक 9-10 दिसंबर को होने जा रही है। ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बरकरार हैं। अगर ऐसा हुआ तो सोने में तेजी आ सकती है। ब्याज दर घटने से बॉन्ड कम आकर्षक हो जाते हैं। नतीजतन, निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव


देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,30,580 ₹1,19,710 ₹97,980
मुंबई ₹1,30,430 ₹1,19,560 ₹97,830
कोलकाता ₹1,30,430 ₹1,19,560 ₹97,830
चेन्नई ₹1,31,340 ₹1,20,390 ₹1,00,390
बेंगलुरु ₹1,30,430 ₹1,19,560 ₹97,830
हैदराबाद ₹1,30,430 ₹1,19,560 ₹97,830
लखनऊ ₹1,30,580 ₹1,19,710 ₹97,980
पटना ₹1,30,480 ₹1,19,610 ₹97,880
जयपुर ₹1,30,580 ₹1,19,710 ₹97,980
अहमदाबाद ₹1,30,480 ₹1,19,610 ₹97,880

एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन फिसली

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹1100 गिरे हैं। इससे पहले एक दिन चांदी के भाव स्थिर थे और उससे भी एक दिन पहले एक किलो चांदी ₹3000 महंगी हुई थी और उसके एक दिन पहले ₹4000 सस्ती हुईथी। आज 09 दिसंबर की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी ₹1,88,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,97,900 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

इस हफ्ते बुलियन मार्केट क्यों रहेगा अहम?

एनालिस्टों का कहना है कि इस हफ्ते सोना और चांदी की दिशा मुख्य रूप से इन फैक्टर्स से तय होगी।

-फेडरल रिजर्व की पॉलिसी से जुड़े संकेत

-चीन और अमेरिका का आर्थिक डेटा

-डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल

इन तीनों फैक्टर के आधार पर इस हफ्ते बुलियन बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

Angel One के पृथमेश माल्या का कहना है कि रुपये के 90 के स्तर पर पहुंचने से भारत में सोना महंगा हुआ है। इसी वजह से घरेलू बाजार में सोने की बढ़त Comex गोल्ड की तुलना में अधिक रही। माल्या का यह भी मानना है कि रेट कट, सेंट्रल बैंकों की बढ़ती मांग और फंड हाउसों की खरीदारी से सोना और ऊपर चढ़ सकता है। JM Financial Services के प्रणव मेर के मुताबिक, ट्रेडर्स की नजर FOMC मीटिंग, फेड चेयर जेरोम पॉवेल की टिप्पणी, चीन के ट्रेड और महंगाई के आंकड़ों और अमेरिकी जॉब्स डेटा पर रहेगी। ये सभी फैक्टर सोने की दिशा तय करेंगे। चांदी को लेकर प्रणव का कहना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड और सप्लाई की टाइट स्थिति चांदी को और ऊपर ले जा रही है जोकि शॉर्ट टर्म में प्रति किलो ₹2,00,000 से ₹2,25,000 तक जा सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।