Gold Rate Today In India: पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद अमेरिकी डॉलर और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड ने सोने और चांदी पर दबाव बनाया तो ये फिसल गए। गोल्ड की चमक लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है तो चांदी लगातार दूसरे दिन गिरी है। गोल्ड की बात करें तो लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज इसके भाव लगातार तीसरे दिन गिरे हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ है। 24 कैरट गोल्ड प्रति दस ग्राम तीन दिनों में ₹12,070 चढ़ने के बाद तीन दिनों में ₹5480 और 22 कैरट गोल्ड भी तीन दिनों में ₹11,050 चढ़ने के बाद तीन दिनों में ₹5010 कमजोर हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹50,100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
एक दिन की तेजी के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती
चांदी की बात करें तो एक दिन की तेजी के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹20,100 कम हुए हैं। इससे पहले एक दिन में यह प्रति किग्रा ₹20,000 महंगा हुआ था लेकिन इसके बाद लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹20,100 सस्ती हुई है। आज की बात करें तो दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं और ₹2,94,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में यह प्रति किग्रा ₹3,14,900 में बिक रही है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।
हाल के दिनों में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है, जिससे सोना और चांदी की मांग घटती दिख रही है। यह इंडेक्स छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है। जब डॉलर मजबूत होता है तो आम तौर पर सोने की कीमतें दबाव में आती हैं। वजह साफ है। निवेशक मजबूत डॉलर के समय डॉलर से जुड़ी एसेट को ज्यादा पसंद करते हैं, जबकि सोना और चांदी ब्याज नहीं देते।
पश्चिमी एशिया की बात करें ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई अभी थम नहीं रही है। दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं। इसी लड़ाई के चलते डॉलर मजबूत हो रहा है क्योंकि एनर्जी की कीमतें बढ़ रही हैं।