Gold Rate Today In India: पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद अमेरिकी डॉलर और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड ने सोने और चांदी पर दबाव बनाया तो ये फिसल गए। गोल्ड की चमक लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है तो चांदी लगातार दूसरे दिन गिरी है। गोल्ड की बात करें तो लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज इसके भाव लगातार तीसरे दिन गिरे हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ है। 24 कैरट गोल्ड प्रति दस ग्राम तीन दिनों में ₹12,070 चढ़ने के बाद तीन दिनों में ₹5480 और 22 कैरट गोल्ड भी तीन दिनों में ₹11,050 चढ़ने के बाद तीन दिनों में ₹5010 कमजोर हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹50,100 सस्ती हुई है।
