Gold Rate Today In India: गहराते जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। आज लगातार तीसरे दिन इनके भाव ऊपर चढ़े हैं। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार तीसरे दिन उछले हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹3010 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹2760 बढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद तीन दिनों में एक किलो चांदी ₹12100 महंगी हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार तीसरे दिन महंगी
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार तीन दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹12100 बढ़े हैं। इससे पहले एक दिन चांदी स्थिर थी और उससे एक दिन पहले चांदी के भाव ₹1000 गिरे थे और उससे भी पहले एक दिन में एक किलो चांदी ₹4000 महंगी हुई थी। पिछले साल के आखिरी तीन दिनों और इस साल 2026 के पहले दिन 1 जनवरी को यानी चार दिनों में एक किलो चांदी ₹24 हजार सस्ती हुई थी। अब आज 7 जनवरी की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी ₹2,53,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 बढ़े हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹2,71,100 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।