Gold Rate Today In India: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में नरमी के चलते लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक बढ़ी है लेकिन इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी ने चांदी पर दबाव डाल दिया। पहले गोल्ड की बात करें तो लगातार दूसरे दिन आज इसकी चमक बढ़ी है। एक दिन की गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन आज 10 जून को गोल्ड महंगा हुआ है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1480 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1360 ऊपर चढ़ा है। इससे पहले 8 जून को 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1040 और 22 कैरट वाला ₹950 सस्ता हुआ था। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹10 ऊपर चढ़ा है। अब चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
