Gold Price Today: 15 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन उछला गोल्ड, दिल्ली-मुंबई और पटना समेत 10 शहरों में अब ये है भाव

Gold Rate Today: गोल्ड की चमक आज लगातार दूसरे दिन बढ़ी तो दूसरी तरफ चांदी के भाव एक दिन की स्थिरता के बाद आज फिर नरम पड़े हैं। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 7:40 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड महंगा हुआ है तो एक दिन की स्थिरता के बाद सिल्वर की चमक फीकी पड़ी है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today In India: एक दिन की गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक बढ़ी है तो चांदी आज सस्ती हुई है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिनों में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1480 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1360 सस्ते हुए हैं। अब चांदी की बात करें तो आज दिल्ली में यह सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी ₹100 नीचे आई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
मुंबई ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
कोलकाता ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
चेन्नई ₹1,55,140 ₹1,42,210 ₹1,18,660
बेंगलुरु ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
हैदराबाद ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
लखनऊ ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
पटना ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹1,15,510
जयपुर ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
अहमदाबाद ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹1,15,510


एक दिन की स्थिरता के बाद फिर फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को एक किलो चांदी ₹5000 सस्ती हुई थी। आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,54,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,65,100 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

आगे कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल?

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर ने कुछ समय पहले कहा था कि पश्चिमी एशिया में चल रही ईरान-अमेरिका जंग से सोने-चांदी की चाल तय होगी। इसे लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सफल नहीं रही जिसने युद्ध को लेकर अनिश्चितता बढ़ाई है। ऐसे में सोने-चांदी के भाव में फिलहाल वोलेटिलिटी बनी रह सकती है। चूंकि अब एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के रास्ते खुले तो गोल्ड की चमक बढ़ी लेकिन चांदी में अभी मुनाफावसूली का दबाव दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।