Gold Rate Today In India: डॉलर में मजबूती और जियोपॉलिटिकल टेंशन में कमी के संकेतों पर सोने और चांदी की चमक आज लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार तीन दिनों में राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹3560 और 22 कैरेट गोल्ड के भाव ₹3260 कम हुए हैं। आज की बात करें तो आज इनके भाव प्रति दस ग्राम ₹10 कम हुए हैं। अब चांदी की बात करें तो इसकी भी चमक आज लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है औऱ इन तीन दिनों में प्रति किग्रा यह ₹15,100 सस्ता हुआ है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी चांदी
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद फिर लगातार तीसरे दिन इसकी चमक फीकी पड़ी है। तीन दिनों में एक किलो चांदी ₹15,100 सस्ती हुई। आज 18 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,64,900 है यानी कि चारों महानगरों में चांदी सबसे अधिक चेन्नई में ही चमक रही है।
क्या कहना है एक्सपर्ट का?
सोने और चांदी की कीमतों पर मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है तो साथ ही मार्केट की नजर अमेरिका के पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर यानी PCE के आंकड़ों और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी यानी FOMC की बैठक की कार्यवाही पर है, जिससे इनकी रफ्तार सुस्त पड़ी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर में मजबूती और जियोपॉलिटिकल टेंशन में कमी के संकेतों के चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता ने भी इस पर दबाव है।
आगे की बात करें तो न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट, EBG-कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च प्रणव मेर का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में और अधिक कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है लेकिन अमेरिकी GDP के डेटा, व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) इनफ्लेशन के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की कमेंट्री पर फोकस होने से अस्थिरता बनी रहेगी। उनका मानना है कि ट्रेडर्स के बीच स्पष्टता की कमी के कारण बुलियन कंसोलिडेशन के दौर से गुजर रहे हैं। ट्रेडर्स भाव की दिशा को लेकर बंटे हुए हैं और नए फंडामेंटल ट्रिगर्स की तलाश में हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।