Gold Rate Today In India: अमेरिकी टैरिफ की आंच में सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। आज लगातार तीसरे दिन इनके भाव ऊपर चढ़े हैं। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार तीसरे दिन उछले हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। तीन दिनों में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹6010 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹5510 बढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद तीन दिनों में एक किलो चांदी ₹25,100 महंगी हुई है।
