Gold Rate Today In India: एक दिन की स्थिरता के बाद आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। इससे पहले 20 अप्रैल को भी 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹490 और 22 कैरट वाला ₹450 सस्ता हुआ था। अब चांदी की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद दिल्ली में लगातार दूसरे दिन यह सस्ती हुई है और इन दो दिनों में प्रति किग्रा इसका भाव ₹10,100 गिरा है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
दो दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन चांदी कमजोर हुई है। इन दो दिनों में एक किलो चांदी ₹10100 सस्ती हुई है। इससे पहले 17 अप्रैल को एक किलो चांदी ₹5000 सस्ती हुई थी और फिर 18 अप्रैल को ₹10 हजार महंगी हुई थी। इसके बाद 19 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया को और उसके अगले दिन यह स्थिर रही। आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,64,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,74,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।