Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन फीका पड़ा गोल्ड, चांदी संभली, चेक करें अपने शहर में लेटेस्ट भाव

Gold-Silver Rate Today: एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार तीसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है तो एक दिन की गिरावट के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन चमकी है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और चार अहम महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 7:47 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today In India: लगातार तीसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today In India: अमेरिका और ईरान-इजरायल के बीच युद्ध को लेकर फैली अनिश्चितता के दौरान गोल्ड की चमक आज लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है तो चांदी की गिरावट थमी और यह लगातार दूसरे दिन चमकी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। इस गिरावट को मिलाकर तीन दिनों में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹3070 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹2810 सस्ते हुए हैं। इससे पहले एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार चार दिनों में 10 ग्राम का 24 कैरट गोल्ड ₹12,110 और 22 कैरट गोल्ड ₹11,100 सस्ता हुआ। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की गिरावट के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 ऊपर चढ़ी है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,43,050 ₹1,31,140 ₹1,07,330
मुंबई ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,180
कोलकाता ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,180
चेन्नई ₹1,44,550 ₹1,32,490 ₹1,10,490
बेंगलुरु ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,180
हैदराबाद ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,180
लखनऊ ₹1,43,050 ₹1,31,140 ₹1,07,330
पटना ₹1,42,950 ₹1,31,040 ₹1,07,230
जयपुर ₹1,43,050 ₹1,31,140 ₹1,07,330
अहमदाबाद ₹1,42,950 ₹1,31,040 ₹1,07,230


एक दिन की गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन चमकी चांदी

चांदी की बात करें तो एक दिन की गिरावट के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹5,100 ऊपर चढ़े हैं। इससे पहले 23 मार्च को एक किलो चांदी ₹15 हजार सस्ती हुई थी और इससे भी पहले एक दिन भाव स्थिर थे और उससे पहले लगातार चार दिनों में एक किलो चांदी ₹30,000 सस्ती हुई थी। आज की बात करें तो दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं और ₹2,35,100 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,49,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।