Gold Rate Today In India: अमेरिका और ईरान-इजरायल के बीच युद्ध को लेकर फैली अनिश्चितता के दौरान गोल्ड की चमक आज लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है तो चांदी की गिरावट थमी और यह लगातार दूसरे दिन चमकी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। इस गिरावट को मिलाकर तीन दिनों में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹3070 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹2810 सस्ते हुए हैं। इससे पहले एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार चार दिनों में 10 ग्राम का 24 कैरट गोल्ड ₹12,110 और 22 कैरट गोल्ड ₹11,100 सस्ता हुआ। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की गिरावट के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 ऊपर चढ़ी है।
