Get App

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन फीका पड़ा गोल्ड, 10 बड़े शहरों में अब बिक रहा इस भाव पर

Gold-Silver Rate Today: घरेलू मार्केट में आज सोना सस्ता हुआ है तो चांदी महंगी। अमेरिकी फेड के ऐलान से पहले इनके भाव में उठा-पटक बनी हुई है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और साथ ही जानिए कि फेड पॉलिसी से इसकी चाल पर कैसे असर पड़ सकता है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 10, 2025 पर 7:36 AM
Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन फीका पड़ा गोल्ड, 10 बड़े शहरों में अब बिक रहा इस भाव पर
Gold-Silver Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड फिसला है तो सिल्वर की चमक बढ़ी है।

Gold Rate Today In India: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतियों के ऐलान से पहले गोल्ड और सिल्वर के भाव में उठा-पटक दिख रही है। गोल्ड की बात करें तो आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन फिसले हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹980 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹990 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹910 गिरे हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की गिरावट के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹1100 महंगी हुई है।

अमेरिकी फेड के बैठक की बात करें तो इसकी बैठक 9-10 दिसंबर को हो रही है। ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बरकरार हैं। अगर ऐसा हुआ तो सोने में तेजी आ सकती है। ब्याज दर घटने से बॉन्ड कम आकर्षक हो जाते हैं। नतीजतन, निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,29,580 ₹1,18,790 ₹97,220
मुंबई ₹1,29,430 ₹1,18,640 ₹97,070
कोलकाता ₹1,29,430 ₹1,18,640 ₹97,070
चेन्नई ₹1,30,090 ₹1,19,990 ₹99,990
बेंगलुरु ₹1,29,430 ₹1,18,640 ₹97,070
हैदराबाद ₹1,29,430 ₹1,18,640 ₹97,070
लखनऊ ₹1,29,580 ₹1,18,790 ₹97,220
पटना ₹1,29,480 ₹1,18,690 ₹97,120
जयपुर ₹1,29,580 ₹1,18,790 ₹97,220
अहमदाबाद ₹1,29,480 ₹1,18,690 ₹97,120

सब समाचार

+ और भी पढ़ें