Gold Price Today: 15 अगस्त के दिन सस्ता हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट

Gold Rate Today: स्वतंत्रता दिवस के सोने के दाम में गिरावट आई है। 24 और 22 कैरेट सोना आज 250 रुपये तक सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,650 रुपये रही। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है

अपडेटेड Aug 15, 2024 पर 6:14 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: आज देशभर में 250 रुपये तक सस्ता हुआ सोना।

Gold Rate Today In India: स्वतंत्रता दिवस के सोने के दाम में गिरावट आई है। 24 और 22 कैरेट सोना आज 250 रुपये तक सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,650 रुपये रही। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी की बात करें तो इसका भाव 82,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इसमे कल के मुकाबले आज 100 रुपये की गिरावट आई है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 65,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,540 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 65,590 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 71,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 65,500 71,500
कोलकाता 65,540 71,500
गुरुग्राम 65,690 71,650
लखनऊ 65,690 71,650
बेंगलुरु 65,540 71,500
जयपुर 65,690 71,650
पटना 65,590 71,680
भुवनेश्वर 65,540 71,550
हैदराबाद 65,540 71,500

बुधवार को ये रहा सोने का भाव

गोल्ड कल 73,000 रुपये के पार चला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती मेटल की कीमतों में उछाल के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 300 रुपये मजबूत होकर 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Independence Day 2024: आज बंद रहेंगे सभी बैंक और शेयर बाजार, नहीं होगा कामकाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।