Gold Rate Today In India: स्वतंत्रता दिवस के सोने के दाम में गिरावट आई है। 24 और 22 कैरेट सोना आज 250 रुपये तक सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,650 रुपये रही। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी की बात करें तो इसका भाव 82,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इसमे कल के मुकाबले आज 100 रुपये की गिरावट आई है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है।
