Gold Price Today: इस कारण लगातार दूसरे दिन चमका सोना, चेक करें 10 शहरों में 24 से 18 कैरट गोल्ड का भाव

Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। जानिए कि इनके भाव में इस उछाल की वजह क्या है और चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

अपडेटेड Jul 21, 2026 पर 7:41 AM
Gold-Silver Rate Today In India: सोने-चांदी की चमक आज लगातार दूसरे दिन बढ़ी है।

Gold Rate Today in India: पिछले हफ्ते की बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तर पर निवेशकों ने खरीदारी शुरू की तो सोने-चांदी के भाव को सपोर्ट मिला और इसने रिकवरी शुरू की है। डॉलर की कमजोरी से भी इसे सपोर्ट मिला है। गोल्ड की बात करें तो आज लगातार दूसरे दिन इसकी चमक बढ़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन गोल्ड महंगा हुआ है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹180 और 22 कैरट वाला ₹160 महंगा हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम का 24 कैरट और 22 कैरट वाला गोल्ड फिलहाल ₹10 सस्ता हुआ है। चांदी की बात करें तो आज इसकी भी चमक बढ़ी है। लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव ऊपर चढ़े हैं। इन दो दिनों एक किलो चांदी ₹5100 महंगी हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,43,620 ₹1,31,660 ₹1,07,750
मुंबई ₹1,43,470 ₹1,31,510 ₹1,07,600
कोलकाता ₹1,43,470 ₹1,31,510 ₹1,07,600
चेन्नई ₹1,43,470 ₹1,31,510 ₹1,09,660
बेंगलुरू ₹1,43,470 ₹1,31,510 ₹1,07,600
हैदराबाद ₹1,43,470 ₹1,31,510 ₹1,07,600
लखनऊ ₹1,43,620 ₹1,31,660 ₹1,07,750
पटना ₹1,43,520 ₹1,31,560 ₹1,07,650
जयपुर ₹1,43,620 ₹1,31,660 ₹1,07,750
अहमदाबाद ₹1,43,520 ₹1,31,560 ₹1,07,650


दो दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद आज दूसरे दिन इसके भाव बढ़े हैं। इन दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 ऊपर चढ़ी है। इससे पहले दो दिनों की स्थिरता से पहले एक किलो चांदी 17 जून को ₹5 हजार सस्ती हुई थी और इससे भी पहले लगातार पांच दिनों तक यह स्थिर थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 महंगी होकर ₹2,35,100 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,34,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे सस्ती चांदी चेन्नई में ही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।