Gold Rate Today in India: पिछले हफ्ते की बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तर पर निवेशकों ने खरीदारी शुरू की तो सोने-चांदी के भाव को सपोर्ट मिला और इसने रिकवरी शुरू की है। डॉलर की कमजोरी से भी इसे सपोर्ट मिला है। गोल्ड की बात करें तो आज लगातार दूसरे दिन इसकी चमक बढ़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन गोल्ड महंगा हुआ है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹180 और 22 कैरट वाला ₹160 महंगा हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम का 24 कैरट और 22 कैरट वाला गोल्ड फिलहाल ₹10 सस्ता हुआ है। चांदी की बात करें तो आज इसकी भी चमक बढ़ी है। लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव ऊपर चढ़े हैं। इन दो दिनों एक किलो चांदी ₹5100 महंगी हुई है।
