Gold Rate Today in India: इस महीने के आखिरी में होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। आज की बात करें तो एक दिन की गिरावट के बाद गोल्ड के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक हफ्ते में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹3500 और 22 कैरट वाला ₹3200 सस्ता हुआ है। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती पर लगातार तीसरे दिन आज इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
लगातार तीसरे दिन स्थिर चांदी
चांदी की बात करें तो 1 अक्टूबर को एक किलो चांदी के भाव ₹5 हजार गिरने के बाद से लगातार तीन दिनों तक इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹2,35,000 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,45,000 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।
क्या हो सकता है US Fed की बैठक में?
बुलियन मार्केट की नजरें इस महीने के आखिरी में होने वाली फेडरल रिजर्व की मीटिंग पर लगी हैं। पहले यह माना जा रहा था कि फेड चेयरमैन केविन वॉर्श 28 अक्तूबर को लगातार दूसरी बार इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकते हैं। लेकिन, हाल में आया इनफ्लेशन का डेटा उम्मीद से कम रहा है। इससे माना जा रहा है कि फेड इस महीने के अंत में होने वाली बैठक में इंटरेस्ट रेट मौजूदा लेवल पर बनाए रखने का फैसला कर सकता है।
इस हफ्ते की शुरुआत में अक्तूबर में इंटरेस्ट रेट बढ़ृने की उम्मीद करीब 70% थी, जो अब घटकर करीब 22% रह गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड की चाल फेडरल रिजर्व के फैसले पर निर्भर करेगी। हालांकि, अगर केविन वॉर्श इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं करते हैं तो सोने की कीमतों पर दबाव कुछ कम हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।