Gold Rate Today in India: अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने से पहले लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक बढ़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद 7 सितंबर को ₹650 गिरने के बाद लगातार दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1210 और 7 सितंबर को ₹600 टूटने के बाद दो दिनों में 22 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1110 महंगा हुआ है। आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है। वहीं दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो लगातार पांच दिनों की स्थिरता के बाद इंडस्ट्रियल डिमांड में सुस्ती के चलते आज इसके भाव कम हुए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
पांच दिनों की स्थिरता के बाद दूसरे दिन फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार पांच दिनों की स्थिरता के बाद आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। इससे पहले महीने की शुरुआत में 1 और 2 सितंबर को एक किलो चांदी ₹5000-₹5000 सस्ती हुई थी और फिर 3 सितंबर को ₹5 हजार महंगी हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,49,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,54,900 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।
ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Lemonn के रिसर्च हेड गौरव गर्ग का कहना है कि बाजार की नजर अमेरिका में इस हफ्ते आने वाले PPI (प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स) और CPI (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) के आंकड़ों पर है। इसमें पीपीआई का आंकड़ा गुरुवार और सीपीआई का आंकड़ा शुक्रवार को आना है। गौरव के मुताबिक इन आंकड़ों से अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की सितंबर में होने वाली मौद्रिक नीतियों की कमेटी के बैठक में क्या होगा और इसमें ब्याज दर को लेकर क्या फैसला हो सकता है, इसे लेकर नए संकेत मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।