Gold Rate Today in India: कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये की मजबूती ने शादियों के सीजन में सोना खरीदना और सस्ता कर दिया है। इसकी चमक एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1590 और 22 कैरट वाला ₹1460 सस्ता हुआ है तो इस गिरावट के साथ 10 दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड ₹7540 और 22 कैरट वाला ₹6910 नीचे आ चुका है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती के बीच एक दिन की स्थिरता के बाद आज यह नीचे आई है और एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
एक दिन की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी आज फिसल गई। आज की गिरावट के साथ एक किलो चांदी 10 दिनों में ₹15100 टूट चुकी है। इसमें से ₹100 तो आज नीचे आई है और फिलहाल दिल्ली में एक किलो चांदी ₹1,89,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।
आगे किन बातों पर रहेगी नजर
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर पड़ा है। इसके अलावा, रुपये की मजबूती ने भी दबाव बढ़ाया है। Emkay Global के रिसर्च एनालिस्ट साईश सावंत के मुताबिक अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से भी सोने पर दबाव है। अब बाजार की नजर फेडरल रिजर्व की 27-28 अक्टूबर की बैठक के मिनट्स पर है, जोकि बुधवार को जारी होंगे। मिरे एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह के मुताबिक दिसंबर और अगले साल की पहली छमाही में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से सोने-चांदी पर नियर टर्म में दबाव बना रह सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।