Gold Price Today: 19 नवंबर को महंगा हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today: आज मंगलवार 19 नवंबर को सोने के भाव में मामूली तेजी आई है। कल की तुलना में गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम 10 रुपये महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 76,400 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 70,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

अपडेटेड Nov 19, 2024 पर 8:05 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: 19 नवंबर को सोने के भाव में मामूली तेजी रही।

Gold Price Today: आज मंगलवार 19 नवंबर को सोने के भाव में मामूली तेजी आई है। कल की तुलना में गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम 10 रुपये महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 76,400 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 70,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 3600 रुपये तक की गिरावट आई है।

चांदी का 19 नवंबर का प्राइस

एक किलोग्राम चांदी का रेट 89,400 रुपये पर है। कल के मुकाबले आज इसमें 100 रुपये की गिरावट आई है। कल दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेजी देखी गई। चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। यह 1,810 रुपये बढ़कर 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 90,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।


क्यों एक-दो दिन में आई सोने में तेजी

शादी-विवाह के सीजन और वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में  तेजी देखी गई। रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और शादी के सीजन की मांग ने सोने-चांदी की कीमतों को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना और चांदी की कीमतों में उछाल आया है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 70,110 76,470
मुंबई 69,960 76,320
अहमदाबाद 70,010 76,370
चेन्नई 69,960 76,320
कोलकाता 69,960 76,320
पुणे 69,960 76,320
लखनऊ 70,110 76,470
बेंगलुरु 69,960 76,320
जयपुर 70,110 76,470
पटना 70,010 76,370
भुवनेश्वर 69,960 76,320
हैदराबाद 69,960 76,320

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 19, 2024 8:03 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।